ONSCREENBUZZ
BUZZ
रणबीर कपूर ने फैंस और मीडिया के साथ मनाया 44वां बर्थडे, 3 केक काटे; आलिया संग बालकनी से भी किया फैंस का अभिवादन / गोविंदा-कोमल रानी विवाद पर सुनीता आहूजा का नया रिएक्शन, बोलीं- ‘वो जिसके साथ भी हैं, खुश रहें’, फिर कही ये बात / वाशु भगनानी, रकुल प्रीत सिंह और Panorama Studios से जुड़े 12 ठिकानों पर IT की सर्च, फिल्मों के नाम पर विदेश भेजे गए पैसों की जांच / PM मोदी ने लता मंगेशकर की 97वीं बर्थ एनिवर्सरी पर किया नमन, बोले- ‘युग-युगांतर तक याद रहेगा योगदान’; जिस आवाज को सुन रो पड़े थे नेहरू, जानिए पूरी कहानी / एयरपोर्ट पर विद्या बालन और सिद्धार्थ रॉय कपूर का Liplock, 14 साल की शादी के बाद वायरल हुआ रोमांटिक मोमेंट /

‘हमें कातिल तक कहा जा रहा है…’, सुनीता आहूजा के सपोर्ट में उतरीं कश्मीरा शाह, कोमल रानी के बयान पर दिया करारा जवाब

कश्मीरा शाह ने सुनीता आहूजा के सपोर्ट में खुलकर बात की है। उन्होंने कहा कि परिवार के लिए खड़ी होने वाली महिलाओं को अब ‘कातिल’ तक कहा जा रहा है।

✍️ By Rajni
• 📅 Sep 27, 2026 • ⏱️ 1 min read
‘हमें कातिल तक कहा जा रहा है…’, सुनीता आहूजा के सपोर्ट में उतरीं कश्मीरा शाह, कोमल रानी के बयान पर दिया करारा जवाब
Media Desk / OnscreenBuzz.com


गोविंदा, सुनीता आहूजा और कोमल रानी स्वर्णकार के बीच चल रहा विवाद अब परिवार के दूसरे सदस्यों तक भी पहुंचता नजर आ रहा है। सुनीता आहूजा के सपोर्ट में पहले भी अपनी बात रख चुकीं कश्मीरा शाह ने अब एक बार फिर सोशल मीडिया पर ऐसा पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने बिना नाम लिए कोमल रानी की बातों पर सवाल खड़े किए हैं। कश्मीरा ने इस बार ‘कातिल’ कहे जाने वाली बात का भी जिक्र किया है।

कोमल रानी के बयान के बाद बढ़ा विवाद

दरअसल, पिछले कुछ समय से गोविंदा और उनकी को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार को लेकर चर्चाएं तेज हैं। दोनों को हाल ही में मुंबई के लालबागचा राजा में साथ देखा गया था। इसके बाद सुनीता आहूजा ने अपने टूटते रिश्ते को लेकर भावुक अंदाज में बात की थी।

इसके बाद कोमल रानी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनके बयान को सुनीता आहूजा से जोड़कर देखा गया। कोमल ने दावा किया कि किसी महिला द्वारा अपने पति को सालों से नुकसान पहुंचाने की कोशिश किए जाने की बात कही और साथ ही लिखा कि कोई भी किसी ऐसे घर को नहीं तोड़ सकता जो पहले से ही टूटा हुआ हो।

अब सुनीता की ढाल बनीं कश्मीरा शाह

कोमल रानी के इस बयान के बाद कश्मीरा शाह ने इंस्टाग्राम पर लंबा नोट शेयर किया। उन्होंने अपनी निजी जिंदगी और फिल्म इंडस्ट्री में अपने अनुभव का हवाला देते हुए लिखा कि करीब 30 साल के करियर और लगभग 50 फिल्मों में काम करने के बावजूद उनके किसी को-स्टार को उनकी निजी जिंदगी या भावनाओं की जानकारी नहीं थी।

कश्मीरा के मुताबिक, अपनी निजी जिंदगी की बातें उन्होंने सिर्फ अपने पति कृष्णा अभिषेक से साझा कीं। इसी बात के जरिए उन्होंने उस कथित नजदीकी पर सवाल उठाया, जिसमें एक को-वर्कर को दूसरे व्यक्ति की निजी जिंदगी की इतनी जानकारी होने की बात सामने आ रही है।

‘पहली बार हमें कातिल कहा जा रहा है’

कश्मीरा ने अपने पोस्ट में लिखा कि वह खुद को मजबूत महिला मानती हैं और ऐसी महिलाओं के परिवार में शादी हुई है जो अपने परिवार के लिए मजबूती से खड़ी रहती हैं।

उन्होंने आगे कहा कि परिवार के लिए खड़े होने वाली महिलाओं को अक्सर रूड, ओब्नॉक्सियस, डॉमिनेटिंग, फोकस्ड और सेल्फिश जैसे नाम दिए जाते हैं। लेकिन इस बार मामला इतना आगे बढ़ गया है कि उन्हें ‘मर्डरर्स’ यानी कातिल तक कहा जा रहा है।

कश्मीरा ने लिखा कि अगर अपने परिवार और उस पुरुष की रक्षा करने के लिए मां, पत्नी, बहन या आंटी को ‘कातिल’ कहा जाता है, तो उन्हें यह भी मंजूर है।

सुनीता के लिए बोलीं- ‘मुझे तुम पर गर्व है’

कश्मीरा ने अपने पोस्ट के आखिर में सुनीता आहूजा को सीधे सपोर्ट किया। उन्होंने कहा कि उन्हें सुनीता पर गर्व है और वह हमेशा उनके साथ खड़ी रहेंगी।

इस पूरे मामले में खास बात यह है कि कश्मीरा ने अपने पोस्ट में कोमल रानी का नाम सीधे तौर पर नहीं लिया। वहीं कोमल के पिछले बयान में भी सुनीता का नाम सीधे नहीं था। इसके बावजूद दोनों के बयानों को मौजूदा विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है।

लालबागचा राजा से शुरू हुआ नया विवाद

गोविंदा और कोमल रानी को लालबागचा राजा में साथ देखे जाने के बाद एक बार फिर दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हुईं। इसी दौरान सुनीता आहूजा को अकेले वहां पहुंचते देखा गया था।

गोविंदा और कोमल की नजदीकियों को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं, जबकि इस पूरे विवाद में अलग-अलग मौकों पर दोनों पक्षों की तरफ से सोशल मीडिया पोस्ट और बयान सामने आते रहे हैं।

अब कश्मीरा शाह के ताजा बयान ने इस पारिवारिक विवाद को एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है। आने वाले दिनों में सुनीता, गोविंदा या कोमल रानी की तरफ से इस पर कोई नया जवाब आता है या नहीं, इस पर सभी की नजर है।



Loved this story? Share with your friends!

Spread the word across your favorite social networks.

R

Rajni

Official editorial writer covering cinema box office, OTT streaming releases, Bollywood & Hollywood news, and pop culture for OnscreenBuzz.com.

🔥 Related Articles & Recommended Stories

More stories from Bollywood

View Section →
Bollywood 🇮🇳 Hindi

रणबीर कपूर ने फैंस और मीडिया के साथ मनाया 44वां बर्थडे, 3 केक काटे; आलिया संग बालकनी से भी किया फैंस का अभिवादन

रणबीर कपूर ने अपने 44वें जन्मदिन पर मुंबई में फैंस और मीडिया के साथ केक काटकर सेलिब्रेट किया। अभिनेता ने तीन केक काटे और सभी का हाथ जोड़कर शुक्रिया अदा किया।

📅 Sep 28
Bollywood 🇮🇳 Hindi

गोविंदा-कोमल रानी विवाद पर सुनीता आहूजा का नया रिएक्शन, बोलीं- ‘वो जिसके साथ भी हैं, खुश रहें’, फिर कही ये बात

गोविंदा और कोमल रानी को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच सुनीता आहूजा का नया रिएक्शन सामने आया है। बोलीं- वो जिसके साथ भी हैं, खुश रहें।

📅 Sep 28
वाशु भगनानी, रकुल प्रीत सिंह और Panorama Studios से जुड़े 12 ठिकानों पर IT की सर्च, फिल्मों के नाम पर विदेश भेजे गए पैसों की जांच
Bollywood 🇮🇳 Hindi

वाशु भगनानी, रकुल प्रीत सिंह और Panorama Studios से जुड़े 12 ठिकानों पर IT की सर्च, फिल्मों के नाम पर विदेश भेजे गए पैसों की जांच

वाशु भगनानी, रकुल प्रीत सिंह और Panorama Studios से जुड़े मुंबई के करीब 12 ठिकानों पर इनकम टैक्स की सर्च चल रही है। जानिए विदेश भेजे गए कथित फंड और जांच से जुड़ी पूरी जानकारी।

📅 Sep 28
PM मोदी ने लता मंगेशकर की 97वीं बर्थ एनिवर्सरी पर किया नमन, बोले- ‘युग-युगांतर तक याद रहेगा योगदान’; जिस आवाज को सुन रो पड़े थे नेहरू, जानिए पूरी कहानी
Bollywood 🇮🇳 Hindi

PM मोदी ने लता मंगेशकर की 97वीं बर्थ एनिवर्सरी पर किया नमन, बोले- ‘युग-युगांतर तक याद रहेगा योगदान’; जिस आवाज को सुन रो पड़े थे नेहरू, जानिए पूरी कहानी

लता मंगेशकर की 97वीं बर्थ एनिवर्सरी पर PM मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। जानिए 25 रुपए की पहली फीस, शुरुआती रिजेक्शन, नेहरू के आंसू और सुरों की महारानी बनने तक की पूरी कहानी।

📅 Sep 28