संजय गुप्ता के दोनों बच्चों ने पैपराजी को दिखाई मिडिल फिंगर, बेटी दलई के साथ बेटा शिवांश भी कैमरे की तरफ करता दिखा अभद्र इशारा
संजय गुप्ता के अंतिम संस्कार के वायरल वीडियो में पपाराजी को मिडिल फिंगर दिखाती लड़की को उनकी बेटी दलई बताया जा रहा था। जो कि सच निकला
पिता के अंतिम संस्कार के दौरान का वीडियो वायरल, पहले सिर्फ बेटी पर उठ रहे थे सवाल, अब पत्नी अनु की सोशल मीडिया पोस्ट से तस्वीरों का मिलान करने पर बेटे की भी हुई पहचान; मीडिया के प्रति दोनों के व्यवहार पर उठे सवाल
फिल्ममेकर संजय गुप्ता के निधन के बाद जहां पूरा फिल्म जगत शोक में डूबा था, वहीं उनके परिवार से जुड़ा एक वीडियो अब विवाद की वजह बन गया है। संजय गुप्ता के अंतिम संस्कार के दौरान पैपराजी की तरफ मिडिल फिंगर दिखाने का मामला अब सिर्फ उनकी बेटी तक सीमित नहीं रह गया है। वीडियो और उनकी पत्नी अनु की सोशल मीडिया पोस्ट में साझा की गई तस्वीरों का मिलान करने पर पता चलता है कि इस घटना में बेटी दलई के साथ बेटा शिवांश भी शामिल था।
वीडियो में कार में आगे बैठी लड़की और पीछे बैठे लड़के की तरफ से पैपराजी के कैमरों की ओर मिडिल फिंगर दिखाने का इशारा नजर आता है। पहले इस घटना को सिर्फ संजय गुप्ता की बेटी से जोड़कर देखा जा रहा था, लेकिन अब सामने आई तस्वीरों के मिलान के बाद बेटे शिवांश का नाम भी इस मामले में सामने आया है।
पत्नी अनु की पोस्ट से हुआ दोनों बच्चों की पहचान का मिलान
दरअसल, संजय गुप्ता की पत्नी अनु ने सोशल मीडिया पर अपने दोनों बच्चों की एक तस्वीर साझा की थी। इस तस्वीर की तुलना अंतिम संस्कार के दौरान पैपराजी द्वारा रिकॉर्ड किए गए वीडियो से करने पर दोनों बच्चों की पहचान सामने आती है। वीडियो में आगे बैठी लड़की संजय गुप्ता की बेटी दलई और पीछे बैठा लड़का उनके बेटे शिवांश के तौर पर पहचाना जा रहा है।
दोनों की तरफ से मीडिया और पैपराजी की ओर मिडिल फिंगर दिखाने का इशारा किया गया। इस तरह यह मामला सिर्फ बेटी के व्यवहार का नहीं, बल्कि बेटे के भी इसमें शामिल होने का है।
30 अक्टूबर को हुआ था संजय गुप्ता का निधन
संजय गुप्ता के अचानक निधन की खबर ने फिल्म इंडस्ट्री को सदमे में डाल दिया था। 30 अक्टूबर 2026 को मुंबई के वर्सोवा स्थित अपने घर में गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट लग गई थी। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में काफी खून बह गया था। सुबह परिवार को घटना का पता चला, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना के समय उनकी पत्नी, दोनों बच्चे और घरेलू सहायक घर में मौजूद थे। पुलिस ने मामले में आकस्मिक मृत्यु की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की थी।
बेटे शिवांश और बेटी दलई ने दी थी पिता को मुखाग्नि
31 अक्टूबर को मुंबई के वर्सोवा श्मशान घाट पर संजय गुप्ता का अंतिम संस्कार किया गया था। इस दौरान फिल्म इंडस्ट्री की कई हस्तियां और करीबी लोग उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे थे। उनके बेटे शिवांश और बेटी दलई ने पिता को मुखाग्नि दी थी। यह परिवार के लिए बेहद भावुक पल था।
लेकिन इसी अंतिम विदाई के दौरान रिकॉर्ड हुआ वीडियो अब चर्चा में है। जिस समय परिवार अपने सबसे मुश्किल दौर से गुजर रहा था, उसी दौरान पैपराजी की तरफ किए गए इस इशारे ने एक नया विवाद खड़ा कर दिया है।
नाराजगी जताने के कई तरीके थे, मिडिल फिंगर दिखाना कितना उचित?
यह बात अपनी जगह है कि किसी परिवार के लिए अपने सदस्य को खोने के बाद का समय बेहद मुश्किल होता है। ऐसे समय में परिवार की निजता और भावनाओं का सम्मान किया जाना चाहिए। लेकिन अगर किसी को कैमरों की मौजूदगी या पैपराजी की तस्वीरें लेने से परेशानी थी, तो अपनी नाराजगी जाहिर करने के कई दूसरे तरीके भी मौजूद थे।
मीडिया से दूरी बनाए रखना या तस्वीरें लेने से साफ मना करना उनका अधिकार है। लेकिन कैमरों की तरफ मिडिल फिंगर दिखाना निश्चित तौर पर अभद्र व्यवहार की श्रेणी में आता है। खासकर तब, जब मामला किसी के अंतिम संस्कार का हो और वहां मौजूद मीडियाकर्मी केवल अपनी पेशेवर जिम्मेदारी निभा रहे हों।
संजय गुप्ता ने हिंदी सिनेमा को 'आतिश', 'कांटे', 'मुसाफिर', 'जिंदा', 'शूटआउट एट वडाला' और 'काबिल' जैसी फिल्में दी थीं। उनके निधन के बाद फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर थी। ऐसे में उनके परिवार से जुड़े इस वीडियो ने एक अलग ही बहस छेड़ दी है।
फिलहाल इस पूरे मामले पर संजय गुप्ता की पत्नी अनु या परिवार के किसी अन्य सदस्य की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
Loved this story? Share with your friends!
Spread the word across your favorite social networks.
Rajni
Official editorial writer covering cinema box office, OTT streaming releases, Bollywood & Hollywood news, and pop culture for OnscreenBuzz.com.
🔥 Related Articles & Recommended Stories
More stories from Bollywood
'रामायण' देखकर गदगद हुए सनी देओल, बोले, हॉलीवुड से भी बेहतर है फिल्म! VFX की तारीफ कर बोले, हर हिंदुस्तानी जाकर देखे
सनी देओल ने 'रामायण' देखने के बाद फिल्म की जमकर तारीफ की है। उन्होंने इसके VFX और कलाकारों के काम को शानदार बताते हुए कहा कि फिल्म हॉलीवुड से भी बेहतर है। साथ ही हर हिंदुस्तानी से इसे सिनेमाघरों में देखने की अपील की।
दीया मिर्जा की पर्यावरण वाली नसीहतों पर सवाल: नारियल पानी वाले से लेकर दिवाली तक विवाद, ईद और बकरीद पर चुप्पी को लेकर भी घिरीं
दीया मिर्जा का बीएमसी के दिवाली वीडियो को लेकर विवाद बढ़ गया है। इससे पहले बेटे और नारियल पानी वाले का किस्सा सुनाने पर भी वह आलोचना के घेरे में आई थीं। ईद और बकरीद पर पर्यावरण संबंधी अपीलों को लेकर भी सवाल उठे हैं।
टाइगर श्रॉफ नहीं, कोई और था निशाने पर! शूटर्स की प्लानिंग में आया ट्विस्ट, पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा
टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में शुरुआती पूछताछ से बड़ा दावा सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कथित हमलावर पहले किसी दूसरे बॉलीवुड सेलिब्रिटी को निशाना बनाना चाहते थे। उस शख्स का नाम अभी सामने नहीं आया है।
Sachin Sharma Drops His New Composition “Khat Mein
Singer Sachin Sharma releases his new original composition, “Khat Mein,” as a heartfelt tribute to legendary lyricist Bashir Badr. Featuring Ajinkya Dhage and Gunjaa Das, the music video explores love, longing and the fading tradition of handwritten letters.